सच हम नहीं, सच तुम नहीं, सच है महज संघर्ष ही!

बुधवार, जून 09, 2010

चौथी दुनिया देश का पहला हिंदी साप्ताहिक अख़बार कैसे?

मजा आ गया। कमाल का ले-आउट। जानदार पृष्ठ सज्जा। विविध मुद्दों से लबरेज। कुछ ऐसा ही आज मुझे चौथी दुनिया पढ़ने पर आभास हुआ । साथ में अपने राज्य के लिए विशेष सप्लीमेंट। वाकई संतोष भारतीय और उनकी टीम की ये पहल उल्लेखनीय है। भारतीय जी को साधुवाद..ऐसे बेहतरीन प्रकाशन के लिए।
बावजूद इसके एक बात समझ में नहीं आई। चौथी दुनिया का पंच लाइन। ये चौथी दुनिया देश का पहला हिंदी साप्ताहिक अखबार कैसे है? ऐसे कई हिंदी के साप्ताहिक अखबार निकलते आ रहे हैं इस देश में।
जब हम बनिये से हिसाब मांग सकते हैं..दूध वाले से हिसाब मांग सकते हैं...सूचना के अधिकार के तहत सरकार से हिसाब मांग सकते हैं तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया से कोई सूचना या हिसाब क्यों नहीं मांग सकते ? बस सवाल इतना ही कि चौथी दुनिया देश का पहला हिंदी साप्ताहिक कैसे?

9 टिप्‍पणियां:

  1. देश का पहला ऐसा अखबार है जो
    2010 में शुरू हुआ है
    जो इंग्लिश, हिन्‍दी के साथ उर्दू में भी शुरू होगा
    जो पहला INDIA'S FIRST INTERNET TV भी है

    मुझे लगता और कई बातों में यह देश का पहला अखबार बनेगा यकी न हो तो देखो
    http://www.chauthiduniya.com/

    जवाब देंहटाएं
  2. सादर!
    अरे भाई साहब! प्रचार भी कोई चीज होती है...आप भी कहाँ उलझ पड़े ! इस समय देश का सबसे बड़ा झूठ का बाजार मिडिया ही तो है, फिर तो यह प्रश्न ही नहीं उठता ....
    रत्नेश त्रिपाठी

    जवाब देंहटाएं
  3. pataa nahi media me pahale dusare ka kya chakar hai. maan lijye ki m desh ka 6543218970 waan patrkar hun to isase kya fark padtaa hai ?

    जवाब देंहटाएं
  4. are yaar.....ye vala chauthi duniya desh ka pahalaa hindi saaptaahik akhbaar hai....ha...ha...ha...ha...

    जवाब देंहटाएं
  5. uski shuruat hi jhoot se hui hai, jyada din nhi tikne wali

    जवाब देंहटाएं
  6. Aaina to hai par dekhata kaun hai ji....kisi n kisi mamle me to har koe n-one hota hi hai to kya hua gr enhone karn gayb kr kebl one keh diya to....Aage pathko ka kam ki mamla&upadi wo tay kare ...
    hai n pate ki bat....?

    जवाब देंहटाएं