सच हम नहीं, सच तुम नहीं, सच है महज संघर्ष ही!
अजब-गजब-महागजब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अजब-गजब-महागजब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, मई 20, 2010

धुपवा में चिल्ड मुर्गा


तीन-चार दिन से इ कार्टून दिमाग में घिरनी कि तरह नाच रहा था।
बर्दाश्त के बहार हुआ तो उड़ेल दिया ब्लोगवा पर...आखिर पवनवा
के कार्टून के ज़माना मुरीद बा। साभार बा: हिंदुस्तान अख़बार से।

गुरुवार, अगस्त 06, 2009

मै एक मिलियन डॉलर जीत गया..

बधाई हो आप एक मिलियन डॉलर के विजेता बन गए। हमने ई-मेल डायरेक्टरी से आपके मेल एड्रेस को लिस्ट किया है...और आप एक मिलियन डॉलर के विजेता बन गए हैं..फलां कंपनी ने आपको एक मिलियन डॉलर देने का निर्णय लिया है..आप ये जानकारी फंड रिलीज़ होने तक गुप्त रखिये...आप फलां गुप्त कोड डाल कर ई-मेल से संपर्क करें..आपकी राशि एक बैंक में(जो कि विदेश में है) आपके नाम से एक खाते में डाल दिया गया है..आप उस बैंक से संपर्क करके अपना फंड रिलीज़ करा लें...आप जो भी संवाद करें गुप्त कोड डाल कर करें..एक बार फिर आपको बधाई...

आपका हीं
फलां फलां

ये मेल आज दिन में जब मै खाना खाने के बाद मेल चेक कर रहा था तब मिला...

मुझे तो लग रहा है ये मेल फर्जी है...

हालाँकि जिस कंपनी का नाम दिया गया है..वह दुनिया के बड़ी कंपनियों में शुमार है...

एक मेरे जानने वाले के मोबइल पर कुछ दिनों पहले इस तरह का मैसेज आया था...आज पता लगाया तो वे मेल के जरिये उस कंपनी के दिशानिर्देश पर आगे बढ़ रहे हैं...अभी उन्हें मेल के जरिये प्रशस्ति पत्र मिल चुका है...अब उन्हें विदेश बुलाया जा रहा है फंड रिलीज़ कराने के लिए...

क्या आपको भी इस तरह का मेल मिल रहा है?

ब्लोगियाने वालों से ज्यादा लगाव हो गया है...सो ब्लागरों से ही पूछ रहा हूँ... कि मुझे क्या करना चाहिए??