यारी क्या है उब है या चाह है निराशा है या राह है विश्वास है या सौदा है क्या है यारी ? समर्पण है या शर्त है चाह है या दर्द है यारी कुत्ते का लपलपाता जीभ है नहीं यह दूम है यह यारी प्रेम है नहीं-नहीं यह देह है अरे नहीं जी यह तो यार की उम्मीद है माफ़ कीजिये उम्मीदों का तलवार है जिसकी धार है उसी पर चलना है उसी से कटना है और अगर आह निकली तो यारी चुप है!